जमुई : नारियाना पुल धंसा, भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खैरा : एनएच 333 ए पर अवस्थित नारियाना पुल के धंस जाने से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. क्षेत्र के लोग पुल में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने व उचित रखरखाव नहीं होने काे जिम्मेवार मान रहे हैं. पांच वर्षों में पुल की स्थिति दयनीय खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर पड़नेवाले […]
विज्ञापन
खैरा : एनएच 333 ए पर अवस्थित नारियाना पुल के धंस जाने से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. क्षेत्र के लोग पुल में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने व उचित रखरखाव नहीं होने काे जिम्मेवार मान रहे हैं.
पांच वर्षों में पुल की स्थिति दयनीय
खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर पड़नेवाले किऊल नदी पर अवस्थित इस पुल का पूर्वी भाग का 11वां पीलर धंस जाने से पुल के दो रेलिंग में आंशिक क्षति पहुंची है. पुल के धंसने के कारण पुल के नीचे प्लेट में दरार पड़ गया है. दरार के नीचे से पीलर में लगा छड़ भी दिखने लगा है. इसे लेकर पुल पर से भारी वाहनों के
जमुई : नारियाना पुल…आवागमन को बंद कर दिया गया है. बताते चलें कि उक्त पुल का निर्माण सन 2009 में शुरू हुआ था व सन 2011 में आवागमन बहाल किया गया लेकिन इन पांच सालों में ही पुल की स्थिती दयनीय हो गयी है. पुल के निचले हिस्से से सीमेंट झड़ कर गिर गया है व एक स्लैब में भी दरार देखा जा रहा है.
पुल के पाया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मुझे दूरभाष पर मिली है. सूचना मिलते ही जांच दल को उक्त स्थल पर भेजा गया है. पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है.
कासिम अंसारी, कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










