टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल
जमुई : मंगलवार की सुबह सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल के समीप बोलेरो की टक्कर से बचने के प्रयास में यात्रियों से भरा एक टेंपो सड़क के नीचे गड्ढे में जा पलटा. इससे खैरा थाने के केंदुआ गांव निवासी मो मंगर साह की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो […]
जमुई : मंगलवार की सुबह सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल के समीप बोलेरो की टक्कर से बचने के प्रयास में यात्रियों से भरा एक टेंपो सड़क के नीचे गड्ढे में जा पलटा. इससे खैरा थाने के केंदुआ गांव निवासी मो मंगर साह की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो गये. घायलों में सुखदेव मंडल (झारखंड), उसकी विवाहित पुत्री खैरा थाने के झुंडों गांव निवासी आशा देवी व सोनो थाने के डुमरी निवासी गोवर्धन तूरी शामिल हैं. हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए रोड जाम कर दिया. बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










