15 से होगा अशोकधाम महोत्सव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निकाली जायेगी कलशयात्रा 16 से शुरू होगा 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय वार्ड संख्या एक रजौना चौकी में अवस्थित बिहार के देवघर के रूप में ख्याति प्राप्त अशोकधाम मे पहली बार अशोकधाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को शहर के लायंस सेवा सदन सभागार में श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव […]
विज्ञापन
निकाली जायेगी कलशयात्रा
16 से शुरू होगा 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ
लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय वार्ड संख्या एक रजौना चौकी में अवस्थित बिहार के देवघर के रूप में ख्याति प्राप्त अशोकधाम मे पहली बार अशोकधाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को शहर के लायंस सेवा सदन सभागार में श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम ट्रस्ट के सचिव डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील सिंघानिया, संरक्षकों में डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, सीताराम सिंह, मनोरंजन कुमार पप्पु आदि ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल से महोत्सव का शुभारंभ हो जायेगा. उस दिन ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष डीएम सुनील कुमार की उपस्थिति में शहर के केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में 501 कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी.
जो पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक होते अशोकधाम परिसर के समीप स्थित यज्ञ मंडप पर जाकर संपन्न होगी. महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर 16 अप्रैल को देवताओं का आह्वान किया जायेगा. जबकि कंचन बहन का प्रवचन कार्यक्रम अपराह्न दो बजे से रखा गया है. 17 अप्रैल को आवाहित देवताओं का पूजन एवं अग्नि प्रवेश का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा.
17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विदुषी देवी निधि सारस्वत द्वारा अपराह्न दो बजे से साढ़े छह बजे शाम तक श्री मद्भागवत कथा प्रस्तुत किया जायेगा. जिसका अपराह्न तीन बजे से शाम 6:30 तक अध्यात्म चैनल पर लाइव प्रसारित किया जायेगा. 24, 25 एवं 26 अप्रैल को श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज का प्रवचन कार्यक्रम होगा. इस दौरान श्रद्धालु भक्तजनों के लिए चौकी ग्राम के सौजन्य से नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










