एसटीएफ व जिला पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

Updated:
विज्ञापन

कजरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र कजरा थाना अंतर्गत श्रृंगीऋषि, घोघरघाटी, शीतला कोड़ासी, कनीमोह, बरमसिया सहित कई अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की टोह में सर्च अभियान चलाया गया. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लखीसराय, जमुई व मुंगेर तीनों जिलों की ओर से संबंधित जिलों की पुलिस बल, स्थानीय एसटीएफ व पटना […]

विज्ञापन

कजरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र कजरा थाना अंतर्गत श्रृंगीऋषि, घोघरघाटी, शीतला कोड़ासी, कनीमोह, बरमसिया सहित कई अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की टोह में सर्च अभियान चलाया गया. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लखीसराय, जमुई व मुंगेर तीनों जिलों की ओर से संबंधित जिलों की पुलिस बल,

स्थानीय एसटीएफ व पटना से एसटीएफ के जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाया़ शुक्रवार की रात से जारी सर्च अभियान में समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है़ उन्होंने कहा कि समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ इस तरह का अभियान चलाया जाता है़ अभियान में एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, कजरा थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन