डेढ़ करोड़ राशि का समझौता

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 4135 मामलों का निष्पादन जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष वायुनंदन लाल श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर, एसपी […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 4135 मामलों का निष्पादन

जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष वायुनंदन लाल श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर, एसपी जयंतकांत के अलावे सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वायुनंदन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोग लोक अदालत में अपने विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन करायें.
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में समय और रुपये की बचत होती है तथा इससे न्यायालय पर मुकदमो का बोझ भी कम होता है.जिलाधिकारी डा.कौशल किशोर ने सभी लोगों से अपने अधिक से अधिक मामलो का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से कराने का आहवान किया.इस बाबत जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह प्राधिकार के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि लोक अदालत में कुल 4135 मामलो का निष्पादन नौ बैंच के माध्यम से किया गया और लोक अदालत में एक करोड़ 59 लाख 39 हजार 282 रुपया के राशि पर समझौता हुआ.इस दौरान झाझा थाना कांड संख्या 56/16 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पीड़िता के पिता मो.कलाम को पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत जिलाधिकारी के माध्यम से 50 हजार रुपया का भुगतान करवाया गया.इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार,विश्वनाथ सिंह,सीजेएम शशिभूषण मणि त्रिपाठी, एसीजेएम अजीत कुमार,राजकुमार चौधरी,एसडीजेएम नरेंद्र कुमार त्यागी के अलावे सभी न्यायिक पदाधिकारी और प्राधिकार कर्मी मुकेश रंजन ,उत्तम कुमार सिंह,मनोज कुमार,विनय कुमार,संजीव कुमार पांडेय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन