प्रेमी के साथ फरार छात्रा ने किया परिजनों के साथ जाने से इनकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परिजनों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से की शिकायत कजरा थाना में मामला दर्ज, छात्रा ने कोर्ट में दिया 164 का बयान सूर्यगढ़ा : कजरा थाना क्षेत्र के बंशीपुर (अरमा) गांव में 30 मार्च को मैट्रिक प्रैक्टिकल की परीक्षा देने उवि नरोत्तमपुर कजरा निकली छात्रा के घर वापस नहीं लौटने पर छात्रा के पिता ने […]
विज्ञापन
परिजनों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से की शिकायत
कजरा थाना में मामला दर्ज, छात्रा ने कोर्ट में दिया 164 का बयान
सूर्यगढ़ा : कजरा थाना क्षेत्र के बंशीपुर (अरमा) गांव में 30 मार्च को मैट्रिक प्रैक्टिकल की परीक्षा देने उवि नरोत्तमपुर कजरा निकली छात्रा के घर वापस नहीं लौटने पर छात्रा के पिता ने कजरा थाना में कांड संख्या 21/17 के तहत अरमा गांव के शादीशुदा युवक भूषण मंडल के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसला कर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
एसपी से एसएचओ की शिकायत
इधर छात्रा के चाचा मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अदलपुर पो अमुआरी निवासी सिकंदर मंडल ने शनिवार को एसपी अशोक कुमार को आवेदन देकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए स्थानीय एसएचओ पर प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय उन्हें, उनकी पत्नी व भतीजा प्रह्लाद को गाली-गलौज, मारपीट कर धक्का देकर थाना से बाहर कर दिये जाने की शिकायत की. कजरा पुलिस ने प्राथमिकी के बाद अपहृता को बरामद कर शनिवार को 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया.
फुआ के यहां रहती थी छात्रा
इधर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक छात्रा बंशीपुर गांव में अपने फुआ के यहां बचपन से ही रहकर पढ़ाई करती थी. 30 मार्च 2017 को मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा देने कजरा गयी तब से लौटकर घर नहीं आयी. खोजबीन के बाद पता चला कि अरमा गांव का भूषण मंडल पिता श्री वाल्मीकि मंडल दो अन्य सहयोगियों के साथ किशोरी को बाइक से भगा ले गया. आरोपी पूर्व से ही शादीशुदा है. कुछ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई.
थानाध्यक्ष पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
इधर किशोरी के चाचा सिकंदर मंडल का कहना था कि मामले की शिकायत कजरा थाना में करने पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया तो थाना के मुंशी से लड़के से मोबाइल द्वारा बात की गयी व शाम पांच बजे थाना आने की बात कह घर भेज दिया. पुन: पहली अप्रैल की सुबह नौ बजे बुलाया गया. सुबह थाना आया तो पता चला कि अपहृता थाना आ गयी है. थानाध्यक्ष से एफआइआर करने की बात करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गयी.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
वहीं कजरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपहृता को बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया है. अपहृता अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती. उसने मांग में सिंदूर लगा रखी है. थानाध्यक्ष के मुताबिक किशोरी को परिजन जबरदस्ती ले जाना चाहते थे जबकि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही किशोरी को उसके घर वाले को सौंपा जा सकता है. आरोपी पूर्व से ही शादीशुदा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










