पुलिस गश्ती दल को उड़ाने की थी साजिश

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण ने उगले कई राज बांका के दहिवारा जंगल में गत 21 फरवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल लक्ष्मण दहियारी स्थित अपने घर में छिप कर इलाज करा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया. सोनो : नक्सलियों द्वारा सोनो पुलिस गश्ती दल को उड़ाने की योजना बनायी […]

विज्ञापन

गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण ने उगले कई राज

बांका के दहिवारा जंगल में गत 21 फरवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल लक्ष्मण दहियारी स्थित अपने घर में छिप कर इलाज करा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे
गिरफ्तार किया.
सोनो : नक्सलियों द्वारा सोनो पुलिस गश्ती दल को उड़ाने की योजना बनायी गयी थी. नक्सली कमांडर मंटू खैरा के नेतृत्व में लक्ष्मण ठाकुर सहित 08 से 10 की संख्या में मारक दस्ता द्वारा होली से पूर्व उक्त घटना को अंजाम देना था. परंतु बीते 21 फरवरी को बांका जिला के दहिवारा जंगल में पुलिस मुठभेड़ में कमांडर मंटू खैरा के मारे जाने के बाद इस योजना पर अमल नहीं हो सका. यह खुलासा सोनो थाना अंतर्गत दहियारी गांव से पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली लक्ष्मण ठाकुर ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में कही.
इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने हेतु जिन विस्फोटकों का उपयोग किया जाना था उसे भी पुलिस ने लक्ष्मण की निशानदेही पर खैरा लेवार के जंगल से बरामद कर लिया है साथ ही दहियारी स्थित घर से हुई लक्ष्मण की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में उसके बिछावन के नीचे से पुलिस ने 315 बोर के दो कारतूस व एक देसी रायफल बरामद किया है.
उन्होंने बताया कि गत माह बांका जिला के आनंदपुर ओपी अंतर्गत दहिवारा जंगल में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान मंटू खैरा के साथ दस्ते में लक्ष्मण भी मौजूद था जो गोली लगने से घायल हो गया था. इस मुठभेड़ में कमांडर मंटू खैरा मारा गया था जबकि लक्ष्मण घायलावस्था में अपने घर आकर चोरी छिपे जख्म का इलाज करा रहा था जिसकी सुचना पुलिस के खुफिया तंत्र को हो गयी. एसपी ने लक्ष्मण के अपने घर में छिपकर इलाज कराने की सूचना सोनो थाना को दी. साथ ही एएसपी अभियान डीएन पाण्डेय के नेतृत्व में एसटीएफ, एसएसबी व 16 बटालियन चार्ली के साथ सोनो थाना की पुलिस को दहियारी भेजा जहा उक्त टीम द्वारा छापेमारी कर घर से भाग रहे लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन