स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद रहने से ग्रामीणों का हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुखिया से शिकायत कर बदहाल व्यवस्था पर जताया असंतोष जख्मी बच्चे का बगैर मरहम पट्टी किये एएनएम स्वास्थ्य केंद्र बंद कर चली गयी सूर्यगढ़ा : शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद मारपीट में जख्मी बच्चे को स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर में एएनएम द्वारा बगैर मरहम पट्टी किये केंद्र बंद कर चले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश […]
विज्ञापन
मुखिया से शिकायत कर बदहाल व्यवस्था पर जताया असंतोष
जख्मी बच्चे का बगैर मरहम पट्टी किये एएनएम स्वास्थ्य केंद्र बंद कर चली गयी
सूर्यगढ़ा : शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद मारपीट में जख्मी बच्चे को स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर में एएनएम द्वारा बगैर मरहम पट्टी किये केंद्र बंद कर चले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश उबल पड़ा. ग्रामीण बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र के समक्ष जमा होकर पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार से इसकी शिकायत की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार को भी मोबाइल द्वारा घटना की जानकारी दी गयी. मुखिया कुंदन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें बच्चे जख्मी हो गये. घायल बच्चे के अभिभावक इलाज के लिए जब उसे रामपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र लाये तो एएनएम बगैर इलाज किये फिल्ड ड्यूटी की बात कर स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद कर चलती बनी.
मुखिया के मुताबिक उक्त उपकेंद्र में दो एएनएम विभा कुमार व अनिता कुमार पदस्थापित हैं और दोनों ही अक्सर ड्यूटी से गायब रहती है. ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा. कई बार इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की गयी ताकि स्वास्थ्य उपकेंद्र में ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके लेकिन ढाक का तीन पात वाली स्थिति बनी हुई है. एएनएम दवा वगैरह भी बेच लेती है. फिल्ड में भी दलित महिला से अवैध राशि वसूला जाता है. मुखिया ने बताया कि सिविल सर्जन से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे. इधर घटना के बाद मुखिया द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र में विभा कुमारी व अनिता कुमारी दो एएनएम पदस्थापित हैं. एएनएम अनिता कुमारी एसबीएस ट्रेनिंग में है जबकि शुक्रवार को आरआइ राउंड होने की वजह से एएनएम विभा कुमारी फिल्ड ड्यूटी में थी. स्वास्थ्य उपकेंद्र की शिकायत मिली है स्वास्थ्य उपकेंद्र जाकर मामले की छानबीन की जायेगी. सभी लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा.
डॉ सत्येंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










