गहन जांच के बाद हुई परीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा . जिले के 28 केंद्रों पर 431 छात्र अनुपस्थित जिले के सभी केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन प्रथम पाली व द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. वहीं अलग-अलग केंद्रों पर 431 छात्र अनुपस्थित रहे. जमुई : मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के […]
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा . जिले के 28 केंद्रों पर 431 छात्र अनुपस्थित
जिले के सभी केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन प्रथम पाली व द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. वहीं अलग-अलग केंद्रों पर 431 छात्र अनुपस्थित रहे.
जमुई : मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के सभी 28 केंद्रों पर प्रथम पाली व द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली विषय की परीक्षा ली गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा अब अंतिम दौर में है. साथ ही कदाचार पर पूरी तरह प्रशासन का नियंत्रण बना हुआ है. सभी परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है व कदाचार के आरोप में पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी को निष्कासित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि
श्रीकृष्ण सिंह कालेज लोहंडा में प्रथम पाली में 893 और द्वितीय पाली में 896,प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार में प्रथम पाली में 886 और द्वितीय पाली में 822,केकेएम जमुई में प्रथम पाली में 878 और द्वितीय पाली में 799,महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर में प्रथम पाली में 708 और द्वितीय पाली में 779,अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में प्रथम पाली में 645 और द्वितीय पाली में 669,जनता उच्च विद्यालय सतायन में प्रथम पाली में 787 और द्वितीय पाली में 915,शुक्रदास यादव प्लस टू राजकीय मेमोरियल उच्च विद्यालय बरहट में प्रथम पाली में 419 तथा द्वितीय पाली में 415,मध्य विद्यालय खैरमा में प्रथम पाली में 364 और द्वितीय पाली में 318 छात्र उपस्थित पाये गये. परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर में प्रथम पाली में 287 और द्वितीय पाली में 317,उच्च विद्यालय खैरा में प्रथम पाली में 667 और द्वितीय पाली में 793,परियोजना बालिका उच्च विद्यालय खैरा में प्रथम पाली में 452 और द्वितीय पाली में 484,पूर्व मध्य रेलवे उच्च विद्यालय झाझा में प्रथम पाली में 377 और द्वितीय पाली में 296,परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो मे प्रथम पाली में 421 और द्वितीय पाली में 454 तथा मध्य विद्यालय खैरा में प्रथम पाली में 344 तथा द्वितीय पाली में 343 छात्र उपस्थित पाये गये. सरस्वती अर्जुन एकलब्य महाविद्यालय जमुई में प्रथम पाली में 1437 और द्वितीय पाली में 1213,राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय जमुई में प्रथम पाली में 716 और द्वितीय पाली में 708,राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जमुई में प्रथम पाली में 390 तथा द्वितीय पाली में 347, एसके उच्च विद्यालय चकाई में प्रथम पाली में 582 तथा द्वितीय पाली में 545 और परियोजना उच्च विद्यालय चकाई में प्रथम पाली में 187 और द्वितीय पाली में 181 छात्रा उपस्थित पायी गयी.परीक्षा के दौरान डीडीसी सतीश कुमार शर्मा,एसडीओ सुरेश प्रसाद समेत दर्जनों पदाधिकारी परीक्षा केंद्र का जायजा लेते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










