हादसे में जमुई डीएम के पिता-पत्नी घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पत्नी का हाथ टूटा, पिता को हल्की चोट बेटा व ड्राइवर सुरक्षित आमस (गया) : जमुई के जिलाधिकारी कौशल किशोर के पिता, पत्नी और बेटा गया जिले के आमस थाना इलाके में जीटी रोड (एनएच-दो) पर शनिवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. डीएम का परिवार जाइलो वाहन से वाराणसी से जमुई […]
विज्ञापन
पत्नी का हाथ टूटा, पिता को हल्की चोट
बेटा व ड्राइवर सुरक्षित
आमस (गया) : जमुई के जिलाधिकारी कौशल किशोर के पिता, पत्नी और बेटा गया जिले के आमस थाना इलाके में जीटी रोड (एनएच-दो) पर शनिवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. डीएम का परिवार जाइलो वाहन से वाराणसी से जमुई आ रहा था. इसी दौरान आमस टोल प्लाजा के पास इनकी निजी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में श्री किशोर की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना की सूचना मिलते ही गया के डीएम कुमार रवि ने मामले को गंभीरता से लिया. शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार, डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व आमस थानाध्यक्ष डॉ रामविलास प्रसाद यादव घटनास्थल पर मेडिकल टीम के साथ पहुंचे और वाहन में सवार सभी लोगों को घटनास्थल के करीब चंडीस्थान स्थित एक निजी क्लिनिक में
पहुंचाया गया.
हादसे में जमुई…
इलाज करनेवाले डॉ आरपी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल जमुई डीएम की पत्नी का बायां हाथ टूट गया है, जबकि उनके पिता को मामूली चोट आयी है. श्री किशोर का पांच वर्षीय बेटा और चालक सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलने की कुछ घंटों बाद ही जमुई डीएम भी चंडीस्थान पहुंचे और अपने परिवार वापस वाराणसी ले गये. जानकारी के मुताबिक, जाइलो में लगा एयर बैग दुर्घटना के बाद तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच सकी.
जसीडीह. जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर डिगरिया घाटी में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ जीवन दास की मौत हो गयी. डॉ जीवन जरमुंडी प्रखंड स्थित बासुकिनाथ होमियोपैथिक अस्पताल में पदस्थापित थे. बाइक से चकाई जाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को चिकित्सक डॉ जीवन दास अपने परिवार से मिलने के लिए बाइक से देवघर से चकाई जा रहे थे.
इधर सड़क दुघर्टना…
इसी दौरान डिगरिया घाटी में ट्रक देवघर से गिट्टी लोड कर चकाई की ओर जा रहा था. घाटी में सड़क चौड़ीकरण के काम को लेकर सड़क पर मिट्टी गिराया गया था. रात में बारिश के दौरान मिट्टी गीली होने से ओवरटेक करने के दौरान बाइक फिसल कर ट्रक की चपेट में आ गयी. इससे बाइक सवार डॉ जीवन दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना के एएसआइ प्रमोद सिंह, संजय सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिलने पर चकाई से काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उनके परिजनों के अनुसार डॉ जीवन पटना जिले के हाथीदह के रहनेवाले थे तथा काफी दिनों से चकाई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










