सेंधमारी कर दो लाख रुपये से अधिक की चोरी
चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत बीती रात गोपालपुर गांव में तीन लोगों के घर में सेंधमारी कर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी. जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी हरेराल मंडल के घर से 25 हजार रुपये नकदी सहित सोने का बाली, चांदी का पायल, चेन सहित अन्य समान […]
चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत बीती रात गोपालपुर गांव में तीन लोगों के घर में सेंधमारी कर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी. जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी हरेराल मंडल के घर से 25 हजार रुपये नकदी सहित सोने का बाली, चांदी का पायल, चेन सहित अन्य समान की चोरी कर ली गयी, वहीं गुमटी टोला गोपालपुर के बिंदेश्वरी सिंह के घर में सेंधमारी की लेकिन चोर कोई समान नहीं ले सका. जबकि उसी गांव के छोटन मंडल के
घर में सेंधमारी कर चोर सोने की बाली, चांदी का पायल, चेन, कपड़ा सहित अन्य समान ले उड़े. कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी हुई. ज्ञात हो कि पिछले दो-तीन महीने से चानन थाना अंतर्गत दर्जन भर गांवों में इस तरह की घटना लगातार घट रही है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के गोबरदाहा कोड़ासी कई गांव में आज भी महुआ शराब बनायी जाती है जिसे पीने के लिए आसपास गांवों के लोग पहुंचे जाते हैं और रात को लौटने के क्रम में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










