अपराधियों ने सीआरपीएफ के सीआइडी को मारी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र से लौट रहा था सीआइडी जवान झाझा : गुरुवार की रात नगर क्षेत्र के खलासी मुहल्ला के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीआरपीएफ के सीआइडी अमित शुक्ला को गोली मार दी. गोली उनके पेट के दाहिने तरफ से निकल कर सड़क पर खड़े एक अन्य आदमी के दायें हाथ में लगी. घटना को देख […]
विज्ञापन
क्षेत्र से लौट रहा था सीआइडी जवान
झाझा : गुरुवार की रात नगर क्षेत्र के खलासी मुहल्ला के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीआरपीएफ के सीआइडी अमित शुक्ला को गोली मार दी. गोली उनके पेट के दाहिने तरफ से निकल कर सड़क पर खड़े एक अन्य आदमी के दायें हाथ में लगी. घटना को देख आसपास के लोगों ने दोनों घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां मौजूद चिकित्सक डाॅ सदाब अहमद ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज को लेकर जमुई रेफर कर दिया. वहां से सीआइडी अमित शुक्ला को इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया.
बाइक सवार ने पीछा कर मारी गोली
घायल सीआरपीएफ के सीआइडी(स्पाइ जवान) अमित शुक्ला ने बताया कि वह अपना फील्ड वर्क कर कैंप लौट रहा था. झाझा शहर से दो किलोमीटर पहले गिधको गांव के पास ही उसे लगा की कोई बाइक सवार उसका पीछा कर रहा है. यह समझ कर मैंने अपनी बाइक की गति तेज कर दी. खलासी मुहल्ला के पास सड़क किनारे काफी लोगों के रहने के कारण बाइक धीमी कर दी. तभी उसने पीछे से गोली चला दिया. गोली की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इसी का लाभ उठाकर अपराधी फरार हो गया. दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान सोनो निवासी बिपिन बरनवाल के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत, एसआइ नीरज ठाकुर अन्य सैप जवानों के साथ रेफरल अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत ने बताया कि सीआरपीएफ के अमित शुक्ला को गोली लगी है. छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनो निवासी घायल बिपिन बरनवाल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसपी ने लिया घटना का जायजा
सीआरपीएफ सीआइडी अमित शुक्ला पर गोलीबारी मामले को ले एसपी जयंतकांत ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया. एसपी ने बिपिन बरनवाल से भी मिल कर पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










