छह को नक्सली बंदी का आह्वान
जमुई : बीते दिनों बांका जिला में पुलिस द्वारा नक्सली मंटू खैरा की हत्या के विरोध में संगठन द्वारा जमुई, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर और बांका जिला में छह मार्च को बंदी का आह्वान किया है. इस बाबत विज्ञप्ति जारी करते हुए नक्सली संगठन भाकपा माओवादी बिहार झारखंड जोनल कमेटी के प्रवक्ता लालजीत कौड़ा ने बताया […]
जमुई : बीते दिनों बांका जिला में पुलिस द्वारा नक्सली मंटू खैरा की हत्या के विरोध में संगठन द्वारा जमुई, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर और बांका जिला में छह मार्च को बंदी का आह्वान किया है. इस बाबत विज्ञप्ति जारी करते हुए नक्सली संगठन भाकपा माओवादी बिहार झारखंड जोनल कमेटी के प्रवक्ता लालजीत कौड़ा ने बताया कि पुलिस ने मंटू खैरा की हत्या झूठी मुठभेड़ दिखाकर एक साजिश के तहत की है. इसके विरोध में संगठन के निर्देशानुसार पांच जिलाें में एक दिवसीय बंद का ऐलान किया गया है. संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान अस्पताल, दवा दुकान, अखबार, वाहन, दूध वाहन, एंबुलेंस सहित जरूरी वाहनों को बंद से मुक्त रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










