अपराधियों ने लाहाबन स्टेशन मास्टर से की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दिया घटना को अंजमा एसएम ने लगायी सुरक्षा की गुहार झाझा : बीते बुधवार की देर संध्या पिस्तौल की नोक पर दो नकाबपोश अपराधियों ने लाहाबन स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार के कार्यालय में घुस कर लूटपाट की. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद स्टेशन मास्टर को हो-हल्ला करने पर […]

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दिया घटना को अंजमा

एसएम ने लगायी सुरक्षा की गुहार
झाझा : बीते बुधवार की देर संध्या पिस्तौल की नोक पर दो नकाबपोश अपराधियों ने लाहाबन स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार के कार्यालय में घुस कर लूटपाट की. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद स्टेशन मास्टर को हो-हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी व आराम से निकल गये. पीड़ित स्टेशन मास्टर ने झाझा रेल थाना में आवेदन देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. पीड़ित स्टेशन मास्टर श्री कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की संध्या 8:30 बजे वह अपना कार्यालय बंद कर घर जाना चाह रहे थे. तभी दो नकाबपोश अपराधी हाथ में हथियार लिये अचानक आ धमका. अपराधियों ने उन्हें घेरते हुए कहा कि जो भी है पास में दे दो. मेरे पास रहे पर्स को लेते हुए जबरन टिकट काउंटर की चाबी लेकर दराज में रखे 5910 रुपया निकाल लिये.
स्टेशन मास्टर ने बताया कि घटना के दौरान अपराधी गिरोह का सदस्य बाहर खड़ा था. पीड़ित स्टेशन मास्टर ने बताया कि अपराधी धमकी देते हुए गया कि यदि किसी को कुछ बताओगे तो अंजाम बुरा होगा. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर स्टेशन पर कार्य करनेवाले अन्य कर्मी दहशत में है. घटना की बाबत जमालपुर एसआरपी स्वपना मेहरान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसे लेकर छानबीन की जा रही है. एसआरपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उक्त क्षेत्र में काफी सर्तकता से कार्य किया जाता है. अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन