मटिया बनेगा जिले का पहला कैशलेस गांव
पड़ोस युवा सांसद व विकास कार्यक्रम का उवि मटिया में हुआ आयोजन लक्ष्मीपुर : प्रखंड के मटिया गांव को जिला का पहला कैशलेस गांव बनाया जायेगा. यह बातें वसुधा केंद्र के जिला प्रबंधक सत्यानंद कुमार व मुकेश कुमार ने प्रखंड स्थित चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय मटिया के प्रांगण में प्रोग्रेसिव इंडिया के तत्वावधान में नेहरू […]
पड़ोस युवा सांसद व विकास कार्यक्रम का उवि मटिया में हुआ आयोजन
लक्ष्मीपुर : प्रखंड के मटिया गांव को जिला का पहला कैशलेस गांव बनाया जायेगा. यह बातें वसुधा केंद्र के जिला प्रबंधक सत्यानंद कुमार व मुकेश कुमार ने प्रखंड स्थित चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय मटिया के प्रांगण में प्रोग्रेसिव इंडिया के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले पडोस युवा सांसद व विकास कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने बताया कि इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर नेहरू युवा केंद्र व वसुधा केंद्र के द्वारा कैशलेस प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया गया.
जिसमें जीविका से जुड़ी महिला और स्कूली बच्चों को कैशलेस के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ उन्हें इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के गुर भी सिखाया गया. मौके पर जिला प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि मटिया गांव को कैशलेस बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख रंजीत पासवान, बरहट उप प्रमुख सुरेंद्र तांती व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा सलाहकार समिति सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह व जिला प्रबंधक सत्यानंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर बरहट उपप्रमुख सुरेंद्र तांती ने कहा कि कैशलेस आज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिना एंड्रॉयड फोन के भी लोग कैशलेस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इस मौके पर पहल एक नयी सोच संस्था के विकास कुमार, विकास कुमार दास, विनय मिश्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर मोदी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










