भ्रष्टाचार मुक्ति मोरचा के सदस्यों ने की बैठक
जमुई : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोरचा के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रचूड़ सिंह की अध्यक्षता व राम दिनेश शर्मा के संरक्षण में बायपास रोड महिसौड़ी स्थित एक निजी भवन के प्रांगण में हुई.बैठक के दौरान जमुई शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने और विद्युत विभाग […]
जमुई : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोरचा के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रचूड़ सिंह की अध्यक्षता व राम दिनेश शर्मा के संरक्षण में बायपास रोड महिसौड़ी स्थित एक निजी भवन के प्रांगण में हुई.बैठक के दौरान जमुई शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने और विद्युत विभाग द्वारा सोहजाना गांव में लगाये गये ट्रांसफॉर्मरा को शीघ्र चालु कराने हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया.
मौके पर उपस्थित मोरचा के लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी आइपी गुप्ता ने कहा कि आपलोग लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करें और इसमें मेरी ओर से भी समुचित सहयोग भी किया जायेगा.इस अवसर पर कैलाश बिहारी सिंह,मदन प्रसाद यादव,प्रदीप कुमार सिंह,विभाकर कुमार सिंह,काशी प्रसाद मंडल,नागेश्वर सिंह,गणेश मंडल,वासुदेव रविदास,मानदेव प्रसाद यादव,आनंदी तांती आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










