दिव्यांगता शिविर में 589 दिव्यांगों की हुई जांच

सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर में दिव्यांगो की भीड़ उमड़ पड़ी.
जमुई . सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर में दिव्यांगो की भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में उपस्थित चिकित्सक ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये दिव्यांगों की बारी-बारी से जांच की गयी. शिविर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद के नेतृत्व में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ थनीश कुमार तथा डॉ गौरव हेम्ब्रम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषी आंनत तथा डॉ विशाल आंनद, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद हुसैन तथा डॉ अमित कुमार, ईएनटी के डॉ नवीन कुमार तथा डॉ अमित कुमार मौजूद थे. सीएस कार्यालय के वरीय लिपिक विपिन कुमार ने बताया कि जांच शिविर में कुल 589 दिव्यांगों की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत दिव्यांगजनों के बीच प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जायेगा. शिविर में दिव्यांगता जांच के बाद उक्त लोगों का यूडीआईडी कार्ड भी निर्गत किया जाना है. उन्होंने बताया कि शिविर में हड्डी रोग के 282, ईएनटी के 120, मानसिक के 49 तथा आई के 94 दिव्यांगो की जांच की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




