ePaper

चकाई में स्नातक यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 17 Jan 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई में स्नातक यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2025–2029 की परीक्षा स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह-चकाई. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2025–2029 की परीक्षा स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई. पहली पाली में मिल हिन्दी पेपर ए, ई और सी तथा दूसरी पाली में मिल इंग्लिश और मिल उर्दू पेपर ए ई और सी विषय की परीक्षा आयोजित हुई. शनिवार को दोनों पालियों को मिलाकर 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि स्नातक यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई. इस केंद्र पर डॉ अरविंद कुमार कॉलेज विशनपुर एवं डीएसएम कॉलेज झाझा के स्नातक यूजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई. दोनों पालियों को मिलाकर 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, प्रो रामनारायण यादव, विनोद कुमार, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेयी, कृष्ण कुमार, शरदेंदु शेखर, प्रो विजय कुमार, सुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, प्रो लाडली राज,राम कुमार, रोहित कुमार यादव, बसंती कुमारी, प्रो करमचन्द्र किस्कू, प्रो शिवशक्ति, अमरनाथ रजक सहित कॉलेजकर्मी राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेशचंद्र हेम्ब्रम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, बिन्देश्वरी यादव, राजकुमार, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन