ePaper

शिविर में 232 दिव्यांगों ने करायी जांच

Updated at : 09 Sep 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 232 दिव्यांगों ने करायी जांच

सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

जमुई. सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया. शिविर में उपस्थित चिकित्सक ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये दिव्यांगों का बारी-बारी से जांच की गयी. शिविर में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद के नेतृत्व में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ थनीश कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषी आंनत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद हुसैन तथा ईएनटी के डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मौजूद थे. सीएस कार्यालय के वरीय लिपिक विपिन कुमार ने बताया कि जांच शिविर में कुल 232 दिव्यांगों की जांच की गयी. इसमें हड्डी रोग के 121, कान के 40, आंख के 45 तथा मानसिक के 26 दिव्यांगों की जांच हुई. उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत दिव्यांगजनों के बीच प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जायेगा. शिविर में दिव्यांगता जांच के बाद उक्त लोगों का यूडीआईडी कार्ड भी निर्गत किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन