ePaper

बाइक से 19 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 21 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से 19 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप पुलिस ने बाइक से 19 किलो गांजा बरामद किया है.

विज्ञापन

सिकंदरा . थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप पुलिस ने बाइक से 19 किलो गांजा बरामद किया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम सिकंदरा–लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित लोहंडा नहर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान लखीसराय की ओर से दो तस्कर बाइक पर गांजा लेकर सिकंदरा की दिशा में आ रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सहित खरडीह की ओर भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उन्हें मानपुर गांव के समीप तक खदेड़ा. वहां, दोनों तस्कर बाइक व बोरे में रखे गांजा को छोड़कर नहर पार कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौके से बाइक व 19 किलो गांजा बरामद किया गया है. बाइक के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान सुनिश्चित करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन