ePaper

डाक पार्सल लिखे वाहन से 1682.820 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 22 Jan 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
डाक पार्सल लिखे वाहन से 1682.820 लीटर विदेशी शराब बरामद

डुमरी चेक पोस्ट से डाक पार्सल लिखे एक वाहन से 4812 बोतल यानी 1682.820 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

जमुई . शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार को डुमरी चेक पोस्ट से डाक पार्सल लिखे एक वाहन से 4812 बोतल यानी 1682.820 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान वाहन के चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक नालंदा जिले के कल्याणपुर बाली गांव निवासी श्रवण यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार व खलासी घोरघटी गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र काजु कुमार है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि डुमरी चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध डाक पार्सल लिखे वाहन को रोका गया. तलाशी के क्रम में वाहन से 4812 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक व खलासी ने बताया कि शराब की खेप झारखंड राज्य के बोकारो से समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय ले जायी जा रही थी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में शराब तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन