ePaper

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Updated at : 16 Jul 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी गांव में बीते मंगलवार देर रात दो नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक भीमलाल बरनवाल के घर धावा बोलते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली.

विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसे अपराधी, पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटे गहने व नकदी, एसडीपीओ और चकाई पुलिस कर रही जांच, एफएसएल टीम भी बुलायी गयी सरौन. चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी गांव में बीते मंगलवार देर रात दो नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक भीमलाल बरनवाल के घर धावा बोलते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. लुटेरे छत के रास्ते घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक भीम लाल वर्णवाल अपने परिवार के साथ सहाना कॉलोनी स्थित घर में रहते हैं. मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे वे सोने की तैयारी में थे, तभी दो नकाबपोश अपराधी सीढ़ी के रास्ते छत से घर में दाखिल हो गये. लुटेरों ने उन्हें व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन, हाथों से कंगन, कान से झुमका समेत अन्य गहने उतरवा लिये. इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे चांदी, सोने के जेवरात और 60,000 नकद सहित करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ली. गृहस्वामी ने बताया कि एक लुटेरे ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, जबकि दूसरे ने अपनी शर्ट से चेहरा बांधा था. एक अपराधी के हाथ में लोहे की रॉड भी थी. हैरानी की बात यह रही कि लुटेरों को इस बात की जानकारी थी कि उन्होंने मंगलवार को ही बैंक से नकदी राशि निकाली है. लुटेरा 20,000 की राशि को 20 लाख समझकर पूछताछ करते रहे. इसकी सूचना मिलते ही चकाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात तक इलाके की छानबीन करते रहे. बुधवार की सुबह एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. उन्होंने घर के सभी कमरों, छत और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया. घटना के दौरान की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसकी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन