बिजली विभाग के परियोजना निदेशक ने दिये निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : राज्य सरकार के विद्युत विभाग के परियोजना निदेशक एसकेपी सिन्हा और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीवन कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी जर्जर तार को 30 नवंबर तक हर हाल में बदलना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
जमुई : राज्य सरकार के विद्युत विभाग के परियोजना निदेशक एसकेपी सिन्हा और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीवन कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी जर्जर तार को 30 नवंबर तक हर हाल में बदलना सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि इस बात का भी ख्याल रखें कि जर्जर तार की वजह से कोई भी दुर्घटना नहीं घटनी चाहिए और जिस क्षेत्र में सबसे अधिक जर्जर तार है उसे प्राथमिकता के आधार पर बदलना सुनिश्चित करें.
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनबेरिया में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन को हर हाल में जून माह के अंत तक चालू करना सुनिश्चित करें और झाझा प्रखंड के शिकरडीह तथा सोनो प्रखंड के चरकापत्थर में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन को जुलाई माह में हर हाल में चालू करें.
कृषि कनेक्शन हेतु प्रत्येक प्रखंड में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शिविर लगाना सुनिश्चित करें. मौके पर अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता परियोजना ब्रजेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता परियोजना लोकनाथ कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










