चुनाव को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
Updated at : 04 Apr 2019 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वर को सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि दो पाली में कुल 286 माइक्रो ऑब्जर्वर को […]
विज्ञापन
जमुई : आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वर को सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि दो पाली में कुल 286 माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान के अलग-अलग पहलुओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को इवीएम और वीवीपैट के बेहतर तरीके से संचालन, मतदान केंद्र पर मतदान व्यवस्था का पर्यवेक्षण, मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोलसभी पार्टी के मतदान अभिकर्ता की देखरेख में करने और मॉक पोल के पश्चात कंट्रोल यूनिट को क्लियर करने, कंट्रोल यूनिट और बैलट यूनिट को बेहतर तरीके से सील करने का जानकारी दिया गया.
इसके अलावा मतदान के दौरान मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र और निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत 11 वैध दस्तावेज के आधार पर मतदान करने का भी जांच करने, मतदाता पंजी का संधारण मतदान के दौरान जरूर करने, सेक्टर अथवा जोनल मजिस्ट्रेट का मतदान केंद्र पर पदस्थापन और उनके कार्यों का निरीक्षण करने, सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल का पदस्थापन हुआ है या नहीं, मतदान के दौरान किसी अधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मतदान को प्रभावित करने का भी प्रयास किया जा रहा है.
इन सभी पहलुओं के को लेकर जानकारी दिया गया. साथ ही मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा अथवा विवाद को शांत करने को लेकर तुरंत कदम उठाने और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर दर्जनों पदाधिकारी वह माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




