प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, स्थिति गंभीर
सिकंदरा : एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है इस कहानी को चरितार्थ करते हुए एक प्रेमी-प्रेमिका ने सच कर दिखाया. प्रेमी-प्रेमिका का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने मरने के वादे को निभाने के लिए एक साथ जहर खा लिया. आलम यह हुआ की जहर खाने के बाद […]
सिकंदरा : एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है इस कहानी को चरितार्थ करते हुए एक प्रेमी-प्रेमिका ने सच कर दिखाया. प्रेमी-प्रेमिका का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने मरने के वादे को निभाने के लिए एक साथ जहर खा लिया. आलम यह हुआ की जहर खाने के बाद दोनों की हालत गंभीर हो गयी और दोनों जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. यह घटना गुरुवार की रात्रि जिले के अलीगंज प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के बालाडीह गांव की है.
जानकारी के अनुसार अमीर यादव (45) और पड़ोसी मंजू देवी (40) में वर्षों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद गुरुवार की रात्रि प्रेमी अमीर ने प्रेमिका के घर में जाकर दोनों ने जहर खाकर जिंदगी की इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. सुबह घर में लोग जगे तो दोनों प्रेमी को एक कमरे में बंद देख आस पास शोर किया और लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो दोनों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था. घटना की सूचना के बाद सिकंदरा पुलिस ने दोनों को अलीगंज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ एआर काजमी ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दोनों पूर्व से शादीशुदा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










