कोहरे की सफेद चादर में लिपटा इलाका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मौसम की मार से बीमार हो रहे लोग अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या मौसम में आयी नमी से गेहूं की फसल को लाभ आलू को झुलसा का खतरा जमुई : आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को हालांकि धूप काफी जल्दी निकल आया, परंतु धरती के सफेद कोहरे में लिपटे होने के कारण धूप से […]
विज्ञापन
मौसम की मार से बीमार हो रहे लोग
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में आयी नमी से गेहूं की फसल को लाभ
आलू को झुलसा का खतरा
जमुई : आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को हालांकि धूप काफी जल्दी निकल आया, परंतु धरती के सफेद कोहरे में लिपटे होने के कारण धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. आलम यह है कि धूप में बैठे रहने के बाद शरीर को छूने वाली पछुआ हवा पूरे बदन में सिहरन पैदा कर रही है तथा ठंड का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. इधर लगातार मौसम में उठापटक के कारण मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. तो वहीं चिकित्सक इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
चिकित्सकों की मानें तो लोगों को जितना हो सके गर्म कपड़े पहनना चाहिए तथा ठंड से बचे रहने का भरपूर प्रयत्न करना चाहिए. साथ ही चिकित्सकों ने यह भी बताया कि इस मौसम में तरल चीजें खाने से बचें और जितना हो सके गर्म भोजन का ही सेवन करें. घर से बाहर निकलने से पहले दास्ताने और जूता अवश्य पहनें तथा नाक ढंकना न भूलें. इन जगहों पर सर्दी का सबसे अधिक असर होता है. इधर मौसम में आई नमी के कारण गेहूं की फसल को लाभ मिल रहा है. किसानों की मानें तो सर्दी अच्छी रहने से गेहूं की फसल फसल में अच्छा फुटान होगा तथा पैदावार अच्छी होगी. परंतु आलू की फसल में पाला मारने का खतरा बना है,
जिस कारण नुकसान होने की भी संभावना है. किसानों की मानें तो प्रतिदिन कोहरा रहने के कारण धूप नहीं निकल पा रहा है. जिस कारण आलू के खेत की नमी समाप्त नहीं हो पा रही है. जिससे आलू की फसल के सड़ने का भी खतरा है. इधर पशु चिकित्सक पशुओं के देखरेख में भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
25 जनवरी तक नहीं मिलने वाली है ठंड से राहत
बीते दो हफ्तों से भीषण शीतलहर का कहर झेल रहे जिलेवासियों को अभी एक सप्ताह और राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहा है. मौसम पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दस दिनों में तेज हवा चलने के कारण मौसम में ठंडापन आयेगा. इसके अलावे इन दिनों में न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा. मौसम पूर्वानुमान की माने ल20 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,
22 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तथा 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इन दस दिनों में आकाश साफ रहेगा तथा 25 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद मौसम में बदलाव आने के आसार दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










