शाम सात बजे तक खुला रहेगा आरटीपीएस काउंटर

Updated:
विज्ञापन

भीड़ के कारण काउंटर पर अक्सर पैदा हो जाती है विवाद की स्थिति जमुई : विभिन्न प्रमाण पत्रों के बनाने की अंतिम तिथि नजदीक होने को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित आरटीपीएस केंद्र में लोगों की खचाखच भीड़ देखी गयी. इस दौरान अपना प्रमाण पत्र जल्दी बनाने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ […]

विज्ञापन
भीड़ के कारण काउंटर पर अक्सर पैदा हो जाती है विवाद की स्थिति
जमुई : विभिन्न प्रमाण पत्रों के बनाने की अंतिम तिथि नजदीक होने को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित आरटीपीएस केंद्र में लोगों की खचाखच भीड़ देखी गयी. इस दौरान अपना प्रमाण पत्र जल्दी बनाने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गये, हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ.
चरित्र प्रमाण पत्र बनाने को आये सदर प्रखंड क्षेत्र के खंड़सारी गांव निवासी मोहन सिंह, कालू सिंह, खैरा प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी बिरजू कुमार, सज्जन कुमार सहित दर्जनों अभ्यर्थी ने बताया कि आगामी 31 दिसंबर तक ही प्रमाण पत्र बनाया जायेगा. लेकिन यहां सुरक्षाकर्मी नहीं रहने से अक्सर दबंग प्रवृत्ति के लोग अपना मनमानी करते हैं और वाजिब लोगों को इस से वंचित होना पड़ता है.
हालांकि इसको लेकर हमलोगों ने संबंधित पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया है. लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया गया है और परिणाम है कि उक्त लोगों ने आज भी अपना दमखम दिखाया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करके लोगों को कतारबद्ध होकर प्रमाण पत्र लेने को कहा. मारपीट करने वाले युवक को खोजने में पुलिस विफल रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन