छह कार्टून विदेशी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सफलता . झारखंड से दलसिंहसराय ले जाया जा रहा था शराब आरोपितों के पास से कार भी जब्त सोनो : झारखंड से दलसिंहसराय ले जाये जा रहे विदेशी शराब की एक खेप को सोनो पुलिस ने शनिवार को पकड़ा. इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने सोनो चौक पर एक कार से रॉयल स्टैग ब्रांड के […]

विज्ञापन

सफलता . झारखंड से दलसिंहसराय ले जाया जा रहा था शराब

आरोपितों के पास से कार भी जब्त
सोनो : झारखंड से दलसिंहसराय ले जाये जा रहे विदेशी शराब की एक खेप को सोनो पुलिस ने शनिवार को पकड़ा. इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने सोनो चौक पर एक कार से रॉयल स्टैग ब्रांड के छह कार्टून को बरामद किया. कार का चालक व उसपर सवार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय के गोला पट्टी निवासी नदीम अंसारी (26) पिता मो नइम अंसारी व चालक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनेला मकदूमपुर निवासी अजीत राय (30) पिता स्व राम खेलावन राय के रूप में की गयी. शराब के कार्टून सहित कार को जब्त कर थाना लाया गया.
कार्टून में 180 एमएल के 288 बोतल विदेशी शराब पाया गया. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एमएस12डीई-0753 नंबर के एक उजले मारुति स्विफ्ट कार से विदेशी शराब ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसआइ शंभु शर्मा व एएसआइ शब्बीर अहमद की टीम पुलिस बल के साथ फौरन सोनो चौक पर पहुंचे. थोड़ी ही देर में जिस कार की तलाश उन्हें थी वह चकाई की ओर से आती दिखी. चौक पर पुलिस को देखते ही चालक व कारोबारी भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसके प्रयास को विफल कर दिया. कार व शराब को जब्त करते हुए दोनों युवक को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
प्रारंभिक पूछताछ में शराब कारोबारी राजा का नाम सामने आया . गिरफ्तार युवक से प्रारंभिक पूछताछ में राजा नामक एक अन्य कारोबारी का नाम सामने आया जिसने दोनों को शराब लाने भेज था. गिरफ्तार चालक अजीत ने बताया कि उसे दलसिंहसराय के विद्यापति निवासी राजा नाम के एक युवक ने तीन हजार की राशि देकर शराब लाने स्विफ्ट कार दिया था. राजा ने उसे बताया था कि चकाई से आगे उसे कोई शराब का कार्टून देगा जिसे लेकर उसे आना है.
चालक के साथ नदीम को भी भेजा गया था. नदीम ने भी राजा का नाम लेते हुए बताया कि उसे राजा ने साथ जाने को कहा था. इस कार्य के लिए उसे एक हजार रुपये भी दिए गए थे. अजीत ने बताया कि चकाई से गिरिडीह की ओर जाने वाले रास्ते में कुछ दूर झारखंड की सीमा पर स्थित एक लाइन होटल में रात्रि को ही पहुंच गया था. तड़के सुबह एक उजले बोलेरो से कुछ लोग आए थे वे कार की डिक्की को खुलवाकर उसमें शराब का कार्टून रख दिया. जिसे लेकर दलसिंहसराय में राजा तक पहुंचाना था.
फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी
शनिवार की दोपहर सोनो चौक पर अचानक पुलिस मूवमेंट देख लोगों के कान खड़े हो गये. भीड़ भाड़ वाले इस जगह पर अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी थी. पुलिस बल इधर उधर फैल गए थे तभी चकाई की ओर से एक उजले मारुति स्विफ्ट को आते देख पुलिस चौकस हो गयी. दरअसल शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर सोनो पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाइल से त्वरित कार्रवाई की गयी. चौक पर कार के आते ही पुलिस ने कार को घेर लिया. कार चालक व उस पर बैठा युवक कार से उतरते ही फरार होना चाहा लेकिन मुस्तैद जवानों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया. कुछ देर के लिए चौक पर अफरातफरी रही. कार्रवाई देखने वालों की भीड़ लग गयी. पुलिस ने फौरन दोनों को गिरफ्तार करते हुए शराब सहित कार को थाना ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन