दो दिनों तक और बंद रहेगा बाजार
जमुई : दशहरा और मुहर्रम के दौरान तनाव फैलने के बाद निर्दोष को न्याय दिलाने को लेकर व्यवसायियों ने सोमवार को एक दिवसीय बाजार बंद कर जब डीएम को ज्ञापन सौंपने गये, तो समाहरणालय में डीएम के तिरस्कार पूर्ण व्यवहार से आक्रोशित व्यवसायियों ने प्रदर्शन करते हुए मंगलवार और बुधवार को भी बाजार बंद रखने […]
जमुई : दशहरा और मुहर्रम के दौरान तनाव फैलने के बाद निर्दोष को न्याय दिलाने को लेकर व्यवसायियों ने सोमवार को एक दिवसीय बाजार बंद कर जब डीएम को ज्ञापन सौंपने गये, तो समाहरणालय में डीएम के तिरस्कार पूर्ण व्यवहार से आक्रोशित व्यवसायियों ने प्रदर्शन करते हुए मंगलवार और बुधवार को भी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है.
जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा व्यवसायी संघ के सदस्यों ने कुछ निर्दोष व्यवसायियों को गलत तरीके से तनाव फैलाने के मामले में गिरफ्तार किये जाने के विरोध में एक दिवसीय बाजार बंद कर रहे थे. इस बाबत जानकारी देते हुए जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने बताया कि निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने को लेकर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि एक ज्ञापन सौंपने जिलाधिकारी कार्यालय गये थे. अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के इसकी सूचना जिलाधिकारी को भेजा गया था.
जिसके बाद हम सभी लोग जिलाधिकारी से मिलने उनके कक्ष में जा पहुंचे. व्यवसायी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को देखते ही जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर ने अचानक उग्र होते हुए हमलोगों को कक्ष से बाहर जाने को कह दिये. इतना ही नहीं उन्होंने अपने कर्मियों को निर्देश देते हुए हमलोगों को कार्यालय से बाहर निकलवा दिया. चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ भी जिलाधिकारी ने काफी उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया. जिलाधिकारी के द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार कहीं से न्यायोचित नहीं है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के कार्यकलाप से शहर के व्यवसायियों में रोष पैदा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










