अलग-अलग स्थानों पर पदस्थापित तीन दारोगा को इंस्पेक्टर की कमान

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के अलग-अलग स्थानों में पदस्थापित तीन पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नत किया गया है. बीते शनिवार को मुंगेर में डीआईजी विकास वैभव के नेतृत्व में हुई बैठक में मुंगेर प्रक्षेत्र के 24 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नत किया गया जबकि आठ […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के अलग-अलग स्थानों में पदस्थापित तीन पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नत किया गया है. बीते शनिवार को मुंगेर में डीआईजी विकास वैभव के नेतृत्व में हुई बैठक में मुंगेर प्रक्षेत्र के 24 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नत किया गया जबकि आठ पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक में की कोटि में प्रोन्नत किया गया. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में जमुई जिले से तीन दारोगा को इंस्पेक्टर की कमान सौंपी गयी. इंस्पेक्टर की कमान सौंपे जाने वाले तीन दारोगा में खैरा थाना में पदस्थापित अतुल कुमार मिश्रा, गणेश प्रसाद तथा हरिनंदन पासवान को पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दिया गया है.

इस बाबत एसडीपीओ नेशार अहमद शाह ने बताया कि डीआइजी श्री वैभव के द्वारा अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. हालांकि अभी तक इस संबंध में अभी तक कोई विभागीय पत्र प्राप्त नहीं हो सका है. परंतु तीन लोगों के प्रोन्नति की बात कही जा रही है और संभवतः जल्द ही अधिकारियों को संबंधित पत्र भी मिल जायेगा.

पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

जमुई. स्थानीय सदर थाना परिसर में रविवार को जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश सिंह को अध्यक्ष चुना गया. वहीं सचिव के पद पर अवर निरीक्षक सह बरहट थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पूर्व से कार्यरत हैं. विदित हो कि पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार के स्थानांतरण होने से जिलाध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन