शराब बनाने वाला कारोबारी िगरफ्तार
बरहट : थाना क्षेत्र के पांडो पंचयात अंतर्गत पैसराहा गांव के करमाटांड़ से पुलिस ने एक अवैध शराब निर्माण में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त गांव निवासी सोनेलाल सोरेन नामक एक युवक द्वारा अवैध तरीके से शराब का निर्माण […]
बरहट : थाना क्षेत्र के पांडो पंचयात अंतर्गत पैसराहा गांव के करमाटांड़ से पुलिस ने एक अवैध शराब निर्माण में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त गांव निवासी सोनेलाल सोरेन नामक एक युवक द्वारा अवैध तरीके से शराब का निर्माण कर उसका कारोबार किया जा रहा है.
सुचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमारी किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान उक्त स्थल से शराब निर्माण कारोबार में इस्तेमाल होने वाला चूल्हा, बर्तन, हांडी सहित 15 लीटर निर्मित शराब भी बरामद किया गया है. वहीं इस दौरान मौके पर 200 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्याययिक हिरासत में जेल भेजने के लिए अग्रेतर करवाई किया जा रहा है. .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










