देसी शराब भरा ऑटो जब्त, चालक फरार
सोनो : एनएच के बटिया घाटी से सोनो पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बीते गुरुवार की शाम देशी शराब के 600 पाउच बरामद किया गया. हालांकि मौके से ऑटो चालक फरार हो गया. बिना नंबर के जिस ऑटो वाहन से शराब लाया जा रहा था पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. जानकारी देते […]
सोनो : एनएच के बटिया घाटी से सोनो पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बीते गुरुवार की शाम देशी शराब के 600 पाउच बरामद किया गया. हालांकि मौके से ऑटो चालक फरार हो गया. बिना नंबर के जिस ऑटो वाहन से शराब लाया जा रहा था पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड से देशी शराब के पाउच लाये जाने की गुप्त सूचना पर एसआई कैलाश प्रसाद सिंह बीएमपी जवानों के साथ बटिया घाटी के चिरेन पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
इस अभियान में चकाई की ओर से आ रहे वाहनों पर खास नजर रखी जा थी. तभी एक बिना नंबर के ऑटो पुलिस द्वारा किये जा रहे चेकिंग को देख वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ऑटो के पीछे रखे 200 एमएल वाले 600 पाउच को बरामद किया. बरामद देशी शराब झारखंड में निर्मित किया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










