बच्चे को टीका नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी का रुका वेतन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुरुषों को भी बंध्याकरण कराने के लिए जागरूक करने पर दिया गया जोर सभी वार्डों को साफ-सुथरा रखने का िदया निर्देश झाझा : अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु रखरखाव केंद्र आदि का […]
विज्ञापन
पुरुषों को भी बंध्याकरण कराने के लिए जागरूक करने पर दिया गया जोर
सभी वार्डों को साफ-सुथरा रखने का िदया निर्देश
झाझा : अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु रखरखाव केंद्र आदि का जायजा लिया. इस दौरान डाॅ सिंह ने रेफरल अस्पताल के चिकित्सक, महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट, सामान्य एएनएम, ए ग्रेड एएनएम से लेकर अन्य जानकारी चिकित्सा प्रभारी डाॅ अरुण कुमार सिंह से लिया. निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने शिशु रखरखाव कमरा को साफ-सुथरा व अत्याधुनिक रखने का निर्देश दिया. बंध्याकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में बंध्याकरण की प्रतिशत कम नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला के अलावे पुरुषों को भी बंध्याकरण कराने के लिए जागरूक करें.
ताकि महिला के साथ पुरुष बंध्याकरण का अनुपात भी बढ़ सके. उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरत पड़े तो जागरूकता शिविर का भी आयोजन करें. बंध्याकरण से होने वाले फायदा के बारे में विस्तारपूर्वक आमजनों को जानकारी दें. चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रसव कक्ष में मौजूद एएनएम से प्रसव से संबंधित जानकारी भी ली. इस दौरान अस्पताल में मौजूद बैजला गांव निवासी झगरू यादव ने कहा कि मेरे बच्चे को स्वास्थ्य कर्मी कोई टीका नहीं लगाते हैं. जिस पर चिकित्सा पदाधिकारी ने फटकार लगाते हुए संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के वेतन पर रोक लगाते हुए कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया. इस दौरान जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट शमीम अख्तर, केयर इंडिया के हिमांशु के अलावे कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










