नक्सल प्रभावित पंचायतों में हर घर लगेंगे नल, बनेंगी गलियां

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी जमुई के निर्देश पर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के मुखिया बबलू यादव ने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के खाते में प्रथम किस्त लगभग 25 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर कर दिया है. मुखिया द्वारा राशि वार्ड सदस्यों के खाते में हस्तांतरण किये जाने […]

विज्ञापन
गिद्धौर : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी जमुई के निर्देश पर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के मुखिया बबलू यादव ने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के खाते में प्रथम किस्त लगभग 25 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर कर दिया है.
मुखिया द्वारा राशि वार्ड सदस्यों के खाते में हस्तांतरण किये जाने की खबर मिलते ही प्रखंड वार्ड संघ की अध्यक्षा बेबी देवी के नेतृत्व में गिद्धौर वार्ड संघ के सदस्यों द्वारा पुर्वी गुगुलडीह पंचायत के मुखिया बबलू यादव को गुलदस्ता भेंट कर उन्हे समानित किया गया. इस अवसर पर संघ के सचिव डब्लू पंडित ने कहा की मुखिया बबलू यादव जी प्रखंड के आदर्श मुखिया हैं.
इन्होंने प्रखंड में सबसे पहले वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन समिति के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी है. हम सभी प्रखंड वार्ड संघ के सदस्यों द्वारा ग्रामीण स्तर पर विकास के प्रति पंचायत स्तर पर मुखिया बबलू यादव की सजगता को देखते हूए प्रखंड का आदर्श मुखिया घोषित करते हैं
वहीं मौके पर मौजुद मुखिया बबलू यादव ने प्रखंड व जिले भर के मुखिया प्रतिनिधियों से अपने अपने पंचायतों के क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन समिति के खाते में राशि ट्रांसफर करने की अपील की है, जिससे जमुई जिला सहित पुरे बिहार में सूबे के मुखिया नितीश कुमार के सात निश्चय के कार्यों को निर्बाध गति मिल सके व पंचायत में वार्ड स्तर पर विकास की योजनाएं फलीभूत हो सके. अब वह दिन दूर नही जब विकासशील बिहार बनाने का सपना सरकार का जल्द से जल्द साकार होगा. वहीं मुखिया बबलू यादव ने ने बीडीओ विकास कुमार को भी सही समय पे उचित दिशा निर्देश हम जैसे प्रतिनिधियों को देने के लिये बीडीओ गिद्धौर को साधुवाद किया है.
इस अवसर पर पे वार्ड सदस्य संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार रावत, जितेन्द्र कुमार सिंह, रंजीत रजक, रतनपुर पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव डब्लू पंडित, जिला वार्ड संघ कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह, नवल किशोर साव, सुधीर पासवान, बौना मांझी, संजय यादव, सुदामा पंडित, शुकर सोरेन, निरंजन तांती, बबीता देवी, कांग्रेस शर्मा, कपिलदेव साव, मालती देवी के अलावे सभी सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन