दिनभर परेशान रही पुलिस व प्रशासन के लोग
जमुई : चिमनी व्यवसायी रंजीत सिंह के मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन को दिनभर आक्रोशित लोगों का कोपभाजन होना पड़ा. लोग अचानक उग्र होकर चिकित्सक के खिलाफ भड़ांस निकालने लगते थे. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनित कुमार जहां जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से बातचीत करके वस्तु […]
जमुई : चिमनी व्यवसायी रंजीत सिंह के मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन को दिनभर आक्रोशित लोगों का कोपभाजन होना पड़ा. लोग अचानक उग्र होकर चिकित्सक के खिलाफ भड़ांस निकालने लगते थे. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनित कुमार जहां जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से बातचीत करके वस्तु स्थिति की जानकारी देते दिखे. थानाध्यक्ष संजय कुमार भी पुलिस बल के जवानों के साथ आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत करते दिखे.
इसके अलावे एसडीपीओ समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके सबको शांत करते नजर आये. डा अनिल सिंह के अस्पताल में मौजूद लोग बार-बार चिकित्सक को गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर भड़क रहे थे. परिजनों व आसपास के लोगों के भीड़ के कारण दिनभर अस्पताल में गहमा-गहमी बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










