शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर मारपीट मामले में दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में पदस्थापित एक शिक्षक चंद्रमोहन रविदास ने विद्यालय प्रधान रामवृक्ष यादव पर मारपीट करने को लेकर अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में शिक्षक ने लिखा है कि वह प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में स्नातकोत्तर शिक्षक […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में पदस्थापित एक शिक्षक चंद्रमोहन रविदास ने विद्यालय प्रधान रामवृक्ष यादव पर मारपीट करने को लेकर अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में शिक्षक ने लिखा है कि वह प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में स्नातकोत्तर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.

गुरुवार को वह अपनी बात रखने को लेकर प्रधानाचार्य कक्ष में गया था तभी उन्होंने सभी सहायक शिक्षकों के समक्ष जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया. इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट करते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया. शिक्षक चंद्रमोहन दास ने बताया कि उनके द्वारा इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कहने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें जहां शिकायत करनी है करे.

वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं. उक्त शिक्षक ने बताया कि इसके पूर्व प्रधानाचार्य ने चार लाख रुपया बतौर रंगदारी की मांग भी की थी व नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी.

सहायक शिक्षकों ने भी की कार्रवाई की मांग
प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में कार्यरत महादलित शिक्षक चंद्रमोहन रविदास के साथ मारपीट को लेकर विद्यालय में कार्यरत लगभग दो दर्जन शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. विद्यालय के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा कि इस तरह की घटना से हम सब आहत हैं. प्रधानाध्यापक पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सभी शिक्षक विद्यालय के शिक्षण कार्यों में भाग नहीं लेंगे. शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा पूर्व में भी विद्यालय को बेइज्जत किया जाता रहा है. इनके नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है.
कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना
प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा के विद्यालय प्रधान द्वारा सहायक शिक्षक के साथ मारपीट की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गयी. हुआ यूं कि जब विद्यालय प्रधान की शिक्षक के साथ बात हो रही थी, तब वह गुस्से से आग-बबूला हो गए. उन्होंने अपना आपा खो दिया व यह भूल गये कि विद्यालय का पूरा स्टाफ उस वक्त स्टाफ रूम में मौजूद था. इसी का फायदा उठाकर उन्हीं स्टाफ में से किसी एक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. जिसे शिक्षक चंद्रमोहन रविदास ने अपने आवेदन के साथ थाना में संलग्न भी किया है. वीडियो में यह स्पष्ट देखा व सुना जा सकता है कि विद्यालय प्रधान किस तरह शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं व पूरा स्टाफ के साथ बच्चे भी इस घटनाक्रम के गवाह बन रहे हैं.
कहते हैं पदाधिकारी
आवेदन मिला है व इसको लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी गयी है. जांच रिपोर्ट दिये जाने के बाद ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
रामप्रसाद पासवान, थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, जमुई
इसकी जांच करायी जायेगी. दोषी पाये जाने वाले शिक्षक पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विद्यानंद सिंह, डीइओ, जमुई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन