शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर मारपीट मामले में दर्ज करायी प्राथमिकी
जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में पदस्थापित एक शिक्षक चंद्रमोहन रविदास ने विद्यालय प्रधान रामवृक्ष यादव पर मारपीट करने को लेकर अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में शिक्षक ने लिखा है कि वह प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में स्नातकोत्तर शिक्षक […]
जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में पदस्थापित एक शिक्षक चंद्रमोहन रविदास ने विद्यालय प्रधान रामवृक्ष यादव पर मारपीट करने को लेकर अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में शिक्षक ने लिखा है कि वह प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में स्नातकोत्तर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.
गुरुवार को वह अपनी बात रखने को लेकर प्रधानाचार्य कक्ष में गया था तभी उन्होंने सभी सहायक शिक्षकों के समक्ष जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया. इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट करते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया. शिक्षक चंद्रमोहन दास ने बताया कि उनके द्वारा इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कहने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें जहां शिकायत करनी है करे.
वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं. उक्त शिक्षक ने बताया कि इसके पूर्व प्रधानाचार्य ने चार लाख रुपया बतौर रंगदारी की मांग भी की थी व नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










