बैंककर्मी से लूट का आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार
खैरा(जमुई) : खैरा-गिद्धौर पथ पर बीते 18 जुलाई को बंधन बैंक कर्मी से दिनदहाड़े हुए लूट कांड मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुर निवासी बुल्लू राम, पिता विष्णु राम […]
खैरा(जमुई) : खैरा-गिद्धौर पथ पर बीते 18 जुलाई को बंधन बैंक कर्मी से दिनदहाड़े हुए लूट कांड मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुर निवासी बुल्लू राम, पिता विष्णु राम को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि बुल्लू हथियार के साथ कहीं जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा एक त्वरित छापेमारी दल का गठन किया गया तथा खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवस्थित सिंगारपुर के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गयी तब उसके पास एक देसी हथियार तथा कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ. उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि उसे पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा. बताते चलें कि बीते 18 जुलाई को आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने घात लगाकर बंधन बैंक कर्मी से 2 लाख 31 हजार रुपये लूट लिए थे, इस मामले में बुल्लू की गिरफ्तारी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










