झाझा में नक्सली धराया दो अन्य भी हुए गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : झाझा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मंगलवार को कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. झाझा सहित खैरा थाना व लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से एक-एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. उक्त […]
विज्ञापन
जमुई : झाझा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मंगलवार को कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. झाझा सहित खैरा थाना व लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से एक-एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. उक्त बातों की जानकारी एसपी जयंतकांत ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि झाझा थाना क्षेत्र से सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली रवींद्र कुमार रावत को
झाझा : अपराध की…
गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने आगे बताते हुए कहा कि गिरफ्तार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जसवीर सिंह, सीआरपीएफ 215 बटालियन के सुरेश एन, पुलिस निरीक्षक थानाध्यक्ष झाझा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. झाझा थाना क्षेत्र के दुधरवा जंगल के पास छापेमारी के दौरान रविंद्र को गिरफ्तार किया. उसके पास एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया.
इसके अलावा लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा से गुप्त सूचना के आधार पर शंभु मांझी नामक अपराधी को एक देसी लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि वह हाल ही में जेल से बाहर निकला है तथा उस पर आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से भी अधिक मामला दर्ज है. वहीं खैरा थाना से बंधन बैंक के कर्मी से हुई लूट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर एएसपी अभियान डीएन पांडेय, एसडीपीओ नेसार अहमद शाह, खैरा थानाध्यक्ष, झाझा थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










