अस्पताल में आयुर्वेदिक दवा का स्टॉक नहीं एलोपैथिक दवा लिख रहे आयुष चिकित्सक
जमुई : स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में लगा है. ग्रामीण चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बहाल किये गये आयुष चिकित्सक आयुर्वेदिक दवा के अभाव में मरीजों को एलोपैथिक दवा लिख रहे हैं. बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में वाह्य सेवा सुचारु रूप से चलाने को लेकर सरकार के […]
जमुई : स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में लगा है. ग्रामीण चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बहाल किये गये आयुष चिकित्सक आयुर्वेदिक दवा के अभाव में मरीजों को एलोपैथिक दवा लिख रहे हैं. बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में वाह्य सेवा सुचारु रूप से चलाने को लेकर सरकार के निर्देशानुसार सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष चिकित्सकों की बहाली की थी. इन चिकित्सकों को आयुष चिकित्सा पद्धति से ही मरीजों का उपचार करना है.
लेकिन ये चिकित्सक मरीजों का उपचार में एलोपैथिक इलाज प्रणाली अपना रहे हैं, जो उचित नहीं है. अपनी चिकित्सा पद्धति में दक्ष आयुष चिकित्सक एलोपैथिक उपचार में सक्षम नहीं हो सकते हैं, फिर भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को एलोपैथिक दवा ही लिखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश पत्र में भी साफ निर्देश है
कि आयुष चिकित्सकों से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वाह्य सेवा सुचारु रूप से चलाया जाये और इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एलोपैथिक चिकित्सा कार्य में नहीं लगाया जाये. लेकिन, इस आदेश के विपरीत आयुष चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










