बरगद के पेड़ से टकराया बराती वाहन, दूल्हा जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जमुई : खैरा जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित इंदपै गांव के समीप शुक्रवार हुए एक सड़क दुर्घटना में शादी से लौटा बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में वाहन में सवार दूल्हा घायल हो गया व दुल्हन बाल-बाल बची. घटना शुक्रवार दोपहर बाद 3:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खैरा की ओर से […]

विज्ञापन

जमुई : खैरा जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित इंदपै गांव के समीप शुक्रवार हुए एक सड़क दुर्घटना में शादी से लौटा बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में वाहन में सवार दूल्हा घायल हो गया व दुल्हन बाल-बाल बची. घटना शुक्रवार दोपहर बाद 3:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खैरा की ओर से आ रही कार सड़क के दाहिने किनारे बरगद के पेड़ से टकरा गयी.

जिसमें वाहन के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. वही चालक ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो चालक द्वारा चकमा दिए जाने के बाद उसका नियंत्रण वाहन से हट गया. इस घटना में समस्तीपुर जिला अंतर्गत अमृतपुर निवासी दूल्हा आदित्य कुमार घायल हो गया. उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. वाहन सवार लोगों ने बताया कि वह दुमका में एक शादी से लौट रहे थे, जिसके बाद उन्हें अमृतपुर जाना था. जिस क्रम में या घटना घटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन