दो दिसंबर तक जारी रहेगी ठंड में तेजी व कमी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यूनतम नौ डिग्री तक जा सकता है तापमान छाया रहेगा कुहासा जमुई : आगामी दो दिसंबर तक ठंड में तेजी व कमी जारी रहेगी व इस दौरान तापमान नौ डिग्री सेल्सियस जाने तक की संभावना है. उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के वैज्ञानिक डा चंचल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को […]
विज्ञापन
न्यूनतम नौ डिग्री तक जा सकता है तापमान
छाया रहेगा कुहासा
जमुई : आगामी दो दिसंबर तक ठंड में तेजी व कमी जारी रहेगी व इस दौरान तापमान नौ डिग्री सेल्सियस जाने तक की संभावना है. उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के वैज्ञानिक डा चंचल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री, 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री, 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री, 26 व 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री,
28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री, 29 व 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में हलका बादल छाया रहेगा व मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह में हल्का कुहासा भी छाया रहेगा. पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है व इसके कारण रात में ठंड का असर तेज होगा.
क्या करें किसान
सभी किसान प्राथमिकता के आधार पर गेंहू, मक्का एव चना की बुआई कर दें. इसके अलावे आलू के विभिन्न प्रभेद की भी रोपाई कर दें. पशुओं के लिए चारे की भी बुआई कर दें. अहले सुबह व शाम में पशुओं को गुहाल से बाहर ना निकाले व ठंड से बचाव के लिए जुट के बोरा का झूल ओढा कर रखें. साथ ही शाम में गुहाल में हल्का धुंआ भी कर दें. पशुओं को शाम में हलका गर्म पानी पीने के लिए दें व चारा के साथ दो दो चम्मच नमक भी दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










