बंधक बना मालिक को मारी गोली, पांच लाख की डकैती

Updated:
विज्ञापन

सरौन (जमुई) : चकाई थाना क्षेत्र के सरौन पंचायत अंतर्गत तिवारीडीह गांव में बुधवार की रात्रि में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने एक घर से लाखों की संपत्ति लूट ली. वहीं इसका विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मार कर घायल भी कर दिया. तिवारीडीह गांव निवासी पीड़ित […]

विज्ञापन

सरौन (जमुई) : चकाई थाना क्षेत्र के सरौन पंचायत अंतर्गत तिवारीडीह गांव में बुधवार की रात्रि में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने एक घर से लाखों की संपत्ति लूट ली. वहीं इसका विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मार कर घायल भी कर दिया. तिवारीडीह गांव निवासी पीड़ित कलेक्टर राय ने बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह सपरिवार सो रहे थे. इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे लगभग एक दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोल दिया.

घर में प्रवेश कर अपराधियों ने घर के सारे सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी. घर लूटता देख जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. उनके पुत्र प्रवेश राय व पुत्रवधू पिंकी राय को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया. इस दौरान अपराधी घर से गहने, कपड़ा, 50 हजार नकद समेत लगभग पांच

बंधक बना मालिक…
लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन से चकाई थाने को दी. सूचना मिलते ही चकाई थाने के राकेश सिंह, रोहित कुमार गुप्ता व राजेंद्र पासवान दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व मामले की छानबीन की. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया. अपराधियों की गोली का शिकार गृहस्वामी कलेक्टर राय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन