दवा दुकानों में की छापेमारी, दवा जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झाझा : जिला ड्रग निरीक्षक कुमकुम कुमारी व विजय कुमार ने रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी झाझा की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव स्थित दो दवा दुकान में छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा जब्त की गयी. जानकारी के अनुसार एक दवा दुकान के प्रोपराइटर चांद अंसारी जबकि दूसरे दवा दुकान […]
विज्ञापन
झाझा : जिला ड्रग निरीक्षक कुमकुम कुमारी व विजय कुमार ने रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी झाझा की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव स्थित दो दवा दुकान में छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा जब्त की गयी. जानकारी के अनुसार एक दवा दुकान के प्रोपराइटर चांद अंसारी जबकि दूसरे दवा दुकान के प्रोपराइटर मो अनवारुल हक बताया जाता है. जबकि दोनों दुकानदार के द्वारा दवा दुकान का कोई नाम नहीं दिखाया गया है. दवा के
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी की गयी है. उन्होंने बताया कि दवा की कीमत लाख रुपये से ऊपर है. जिसमें फिजिशियन सैंपल, सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाई के अलावे कई दवाई है. जब्त दवाइयों में सरकार द्वारा दी जाने वाली निशुल्क दवाइयां भी है. उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत सारी दवाई ऐसी है जो बहुत पहले एक्सपायर हो चुकी है. कुछ दवाई ऐसी भी मिली जिसे फ्रिज में रखा जाता है.
लेकिन दोनों दुकान में कोई फ्रिज नहीं था. अर्थात दुकानदार के द्वारा कि दवा की नाम पर जहर बेचा जा रहा था. बताते चलें कि दवाई दुकान में अचानक पड़े छापेमारी की खबर मिलते ही अधिकतर दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार सूचना मिलते ही दुकान का शटर डाउन करते देखे गये. दवा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के लोग इस तरह की सूचना कभी भी दे सकते हैं. सूचना के आधार पर उचित कार्रवाई किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










