जमुई : दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
सरौन(जमुई) : चकाई थाना क्षेत्र के दुवरियाटील्हा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गले में फंदा लगाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी. घटना की बाबत मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मृतका के पति मकसूद मियां, उसके पिता मो मुस्तकीम […]
सरौन(जमुई) : चकाई थाना क्षेत्र के दुवरियाटील्हा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गले में फंदा लगाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी. घटना की बाबत मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मृतका के पति मकसूद मियां, उसके पिता मो मुस्तकीम मियां, भाई मो बलाल व मो इकबाल, बहन नूरजहां खातून समेत दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. प्राथमिकी में मृतका के भाई मो मुस्ताक ने बताया कि उसकी बहन मेहरून खातून की शादी 15 साल पूर्व दुवरियाटील्हा गांव निवासी मकसूद आलम से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










