नक्सलियों ने स्कूल में चिपकाया पोस्टर
सरौन(जमुई) : बीते गुरुवार की रात भाकपा माओवादियों ने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह बाजार स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय की दीवार पर परचा चिपकाकर विकास कुमार, अमित शाह, लीलो साह, सुधीर मोदी व मुन्ना केशरी नामक व्यक्ति को निशाना बनाया है. चिपकाये पोस्टर में इन लोगों को आगाह किया गया है. एक परचा में चोरी […]
सरौन(जमुई) : बीते गुरुवार की रात भाकपा माओवादियों ने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह बाजार स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय की दीवार पर परचा चिपकाकर विकास कुमार, अमित शाह, लीलो साह, सुधीर मोदी व मुन्ना केशरी नामक व्यक्ति को निशाना बनाया है. चिपकाये पोस्टर में इन लोगों को आगाह किया गया है. एक परचा में चोरी सामान खरीदने वालाे होश में आओ तथा दूसरे परचा में पार्टी का आदेश नहीं मानने वालों को सजा दिये जाने की बात कही गयी है.
इसकी सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर परचा को उखाड़ कर अपने कब्जे में कर लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्व का कार्य प्रतीत होता है. पुलिस इसे लेकर छानबीन कर रही है. बताते चलें कि परचा चिपका कर धमकी दिये जान से नामजद लोगों के परिवारों में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










