90 दिनों के अंदर हाइकोर्ट के फैसले को लागू करे सरकार

Updated:
विज्ञापन

स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सदस्यों ने की बैठक फैसले पर अमल नहीं होने की स्थिति में शिक्षक करेंगे आंदोलन जमुई : राज्यस्तरीय स्नातकोत्तर शिक्षक संगठन के सदस्यों की एक बैठक सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय के सभागार में प्रमंडलीय सह जिलाध्यक्ष निलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर मौजूद शिक्षकों को जानकारी […]

विज्ञापन

स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सदस्यों ने की बैठक

फैसले पर अमल नहीं होने की स्थिति में शिक्षक करेंगे आंदोलन
जमुई : राज्यस्तरीय स्नातकोत्तर शिक्षक संगठन के सदस्यों की एक बैठक सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय के सभागार में प्रमंडलीय सह जिलाध्यक्ष निलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर मौजूद शिक्षकों को जानकारी देते हुए प्रमंडलीय सह जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिये गये फैसला के आलोक में नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने का फैसला सुनाया है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 90 दिनों के अंदर समान काम के बदले समान वेतन के फैसला को लागू करते हुए शिक्षकों को वेतनमान दें अन्यथा संघ के द्वारा आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व में घोषणा किया करते थे कि शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करें और आप अपनी समस्या मेरे ऊपर छोड़ दें. सरकार शिक्षकों के हित को ध्यान रखते हुए अविलंब सभी नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने की घोषणा करें.
आगामी 12 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में समान काम के बदले समान वेतन को लेकर प्रदेश के सभी संगठनों द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है. इस अवसर पर जिला सचिव अशोक दास, शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रियरंजन कुमार, विनय झा, अंजू कुमारी, केदार यादव, नवल कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन