बजरंगबली मंदिर निर्माण के लिए दिये एक लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन

सोनो : आदर्श ग्राम बटिया स्थित बाबा झुमराज मंदिर के समीप निर्माणाधीन पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के निर्माण में बतौर सहयोग राशि के रूप में सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को समिति को एक लाख का एक चेक सौंपा. यह राशि उन्होंने अपने वेतन मद से दिया. सांसद श्री पासवान चकाई में आयोजित जनता दरबार मे […]

विज्ञापन

सोनो : आदर्श ग्राम बटिया स्थित बाबा झुमराज मंदिर के समीप निर्माणाधीन पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के निर्माण में बतौर सहयोग राशि के रूप में सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को समिति को एक लाख का एक चेक सौंपा. यह राशि उन्होंने अपने वेतन मद से दिया. सांसद श्री पासवान चकाई में आयोजित जनता दरबार मे भाग लेने हेतु चकाई जाने के क्रम में बटिया के बजरंगबली मंदिर के समीप बेहद कम समय के लिए रुके थे.

हालांकि स्थानीय लोजपा कार्यकर्ताओ ने उनके आगमन को लेकर शामियाना व मंच सहित तमाम व्यवस्था कर रखा था परंतु व्यस्तता के कारण सांसद काफी कम समय दे पाये. इस बीच बाजार निवासियों के स्ट्रीट लाइट की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया. सांसद के आगमन के बाबत कई महिला पुरुष ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे परंतु समयाभाव के कारण उन्हें चकाई जनता दरबार मे बुला लिया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, सौरभ पांडेय,

प्रखंड लोजपा अध्यक्ष दिलीप सिंह, ओंकार वर्णवाल, दिलीप पासवान, लालू वर्णवाल, राजेन्द्र पासवान, मनोज सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे. मंदिर निर्माण हेतु वेतन से सहयोग राशि देने पर ग्रामीणों ने उन्हें धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन