जल्द बहाल होगी आइसीयू की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

जमुई : अब जल्द ही जमुई सदर अस्पताल में आइसीयू की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो जायेगी. इसको लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. गुरुवार शाम डीएम डॉ कौशल किशोर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान डीएम श्री किशोर ने सदर अस्पताल में आइसीयू बनाए जाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन

जमुई : अब जल्द ही जमुई सदर अस्पताल में आइसीयू की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो जायेगी. इसको लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. गुरुवार शाम डीएम डॉ कौशल किशोर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान डीएम श्री किशोर ने सदर अस्पताल में आइसीयू बनाए जाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया. इस बाबत डीएम श्री किशोर बताते हैं कि अस्पताल में वर्तमान में ग्राउंड फ्लोर पर ही आइसीयू की सुविधा बहाल की जायेगी. इसको लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है.

उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी इमरजेंसी वार्ड को अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ही स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. इससे गंभीर स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों को सहूलियत प्रदान होगी. मौके पर सिविल सर्जन डा श्याम मोहन दास, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाधीक्षक डा नौशाद अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार, सदर प्रखंड पीएचसी प्रभारी डा अंजनी कुमार सिन्हा, डा विजयन सत्यार्थी, डा शुची प्रसाद सिंह, डा अरविंद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक उपेंद्र चौधरी सहित अस्पताल के वरीय व कनीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

शीशे का होगा सभी वार्ड का पहला कक्ष
निरीक्षण के दौरान डीएम श्री किशोर ने अस्पताल में शिशु वार्ड व एएनएम क्वार्टर का भी जायजा लिया. डीएम श्री किशोर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को रात के वक्त नर्स नहीं मिलती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि सभी वार्ड के शुरुआत में ही शीशे का एक कक्ष बनाया जाए. जिसमें हर समय एएनएम और नर्स मौजूद रहेंगे. इस से अस्पताल में भर्ती मरीजों को नर्स और एएनएम को ढूंढने नहीं जाना पड़ेगा. इसके अलावे डीएम श्री किशोर ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, कंट्रोल रूम, प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष व अस्पताल में बने वाटर टैंक का भी जायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन