बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ करेंगे जागरूक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अिभयान गिद्धौर : राज्य सरकार के शराबबंदी कानून की सफलता के बाद सूबे के सुदूर ग्रामीणों इलाकों में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं ग्रामीण स्तर पर आम लोगों को इस कुप्रथा के प्रति जगरूक एवं सशक्त बनाने के लिये बीते 2 अक्तूबर से पूरे बिहार […]
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अिभयान
गिद्धौर : राज्य सरकार के शराबबंदी कानून की सफलता के बाद सूबे के सुदूर ग्रामीणों इलाकों में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं ग्रामीण स्तर पर आम लोगों को इस कुप्रथा के प्रति जगरूक एवं सशक्त बनाने के लिये बीते 2 अक्तूबर से पूरे बिहार में बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर राज्य सरकार अभियान चला रही है.
जिसके तहत रविवार से गिद्धौर के शिक्षा भवन में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर चार दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर रविवार को लोक जन शिक्षा पटना बिहार के सहायक निदेशक मोहम्मद गालिब ने साक्षरता भवन में लोक शिक्षा समिति के समन्वयक एवं साक्षरता कर्मियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की.
निदेशक मोहम्मद गालिब ने आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की रूप रेखा से संबंधित विभागीय कर्मियों को जानकारी दी,व लोकहित में इस अभियान को सफल बनाने के लिये विभागीय स्तर पर गांव गांव जाकर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक कर इसे सफल बनाने के लिये सहयोग की बात कही. बैठक के दौरान जन शिक्षा निदेशक गालिब ने बैठक में उपस्थित कर्मियों से कहा कि दहेज प्रथा एक ऐसा कौढ़ है,जो दिमक की तरह समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर चुकी है,
उन्होंने कहा कि आज गरीबी एवं अशिक्षा के कारण बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. समाज को दोज्जख में ले जा रही ऐसी कुरीतियों को आम ग्रामीणों में इस प्रथा के प्रति जागरूकता लाकर ही इसे नियंत्रित किया जा सकता है.और इस प्रथा को अगर जड़ से मिटाना है तो हम सभी बुद्धिजिवीयों,
समाजसेवियों, व शिक्षाविदों, को सरकार के इस अभियान से जुड़कर इस कुप्रथा के खात्मे को लेकर आगे आने की जरूरत है, तभी सूबे का हर इलाका बिहार में विकास की इस धारा में एक नया इतिहास रच पायेगा. उक्त कार्यक्रम को लेकर रविवार से गिद्धौर के बीआरसी भवन में आयोजित होनेवाले इस चार दिवसीय जिलास्तरीय दहेज व बाल विवाह उन्मूलन प्रथा के इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के कला जत्था ग्रुप के ए, बी, और सी, टीम के कुल 36 कलाकारों को इस आवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उक्त अभियान को सफल बनाने के गुर शिखाये जाएंगे.
कार्यक्रम के तहत इन कलाकारों को जिले से नामित मास्टर ट्रेनर नंदकिशोर यदुवंशी, ललिता देवी, सुनील कुमार यादव, द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षण उपरांत जिले के संबंधित प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में ये कला जत्था टीम के कलाकार कुच कर आम अवाम को इस दहेज प्रथा एव बाल विवाह प्रथा रूपी कुरीतियों के रोकथाम को ले लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे. इस अवसर पर बैठक में सहायक निदेशक मोहम्मद गलिब के साथ मुख्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ.नंद किशोर प्रसाद यादव, साक्षरता के राज्य प्रतिनिधि सकलदीप पासवान, लोक शिक्षा समिति समन्वयक रामनरेश यादव, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, समाजसेवी धनेश्वर यादव, टोला सेवक अशोक दास, दरोगी मांझी, जलधर मांझी, नारायण भुइयां, वरीय प्रेरक, सावित्री सिंह, निभा कुमारी, बिनोद कुमार सिंह मौजूद थे.
चार दिवसीय प्रशिक्षण आज
कार्यक्रम को ले जन शिक्षा सहायक निदेशक ने किया गिद्धौर का दौरा
साक्षरता कर्मियों के साथ सहायक निदेशक ने की आपात बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










